कानपुर में BA की छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड किया, गोंडा से ITI का एग्जाम देकर लौटी थी

कानपुर में बीए की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामदे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. तड़के सोकर उठे पिता बेटी को ढूंढते हुए बरामदे में पहुंचे, जहां उसका शव लटकता मिला. पिता ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह आईटीआई की परीक्षा देकर गोंडा से लौटी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवाया. मामला बाबूपुरवा क्षेत्र का है.
बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार मिश्रा प्राइवेट जॉब करते हैं. परिवार में इकलौती 18 वर्षीय बेटी ऐंजल मिश्रा उर्फ कोमल थी. बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो चुकी है. आशीष ने बताया कि बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है. शुक्रवार को बेटी गोंडा आईटीआई का पेपर देने गई थी, जहां से देर शाम लौटी थी.
इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया. कुछ देर मोबाइल चलाने के बाद वह सोने की बात कहकर कमरे में चली गई. शनिवार की सुबह करीब 3 बजे उनकी आंख खुली तो वह बेटी को देखने के लिए कमरे में पहुंचे. वहां बेटी नहीं मिली। इसके बाद वह बरामदे में पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटकता मिला.
थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि-“आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, युवती के मोबाइल को जब्त कर जांच की जा रही है.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात के अंबियापुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत
29 सितंबर 2026
कानपुर में कुत्ते के काटने से बीमार बुजुर्ग ने बांके से गला काटकर दी काली मां के स्थान पर बलि
29 सितंबर 2026
झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, एक को बचाने में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे नदी में डूबे
29 सितंबर 2026