बाराबंकी में अनोखा मामला: विवाहिता ने शादी के 3 महीने में छोड़ा पति, समलैंगिक संबंध का खुलासा

बाराबंकी – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने शादी के मात्र तीन महीने बाद ही अपने पति को छोड़ने का फैसला किया। महिला ने बताया कि वह अपने परिवार और अपनी इच्छानुसार जीवन जीना चाहती है। बाराबंकी में अनोखा मामला
पति को छोड़ महिला मित्र के साथ रहने की जताई इच्छा
घटना के समय पति मजदूरी पर था और परिवार के अन्य सदस्य खेत में मौजूद थे। महिला की महिला मित्र घर आई और दोनों ने घर को अंदर से बंद कर लिया। जब परिवार लौटकर आया तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर बाद दरवाजा खुला और विवाहिता अपने मित्र के साथ दिखाई दी। बाराबंकी में अनोखा मामला
स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी भेजकर थानेदार राकेश यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। विवाहिता और उसकी महिला मित्र को थाने ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया गया। दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की, और उपनिरीक्षक राकेश यादव ने इसे समलैंगिकता और पारिवारिक मामला बताया।
बाराबंकी से और खबरें

बाराबंकी में चलती CNG कार में आग: ड्राइवर जिंदा जला, 4 घंटे जलता रहा; सिर्फ हड्डियां मिलीं
10 अक्तूबर 2026
UP के 8 जिलों में अचानक शाम को मौसम बदला, अयोध्या में आंधी; बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे
5 अक्तूबर 2026
बाराबंकी का 1100-साल पुराना मंदिर नदी में लटका, बचाने के लिए हवन, उन्नाव में नाव चली
30 सितंबर 2026