‘चढ़ावा चोरी’ मामले के टिन्नू यादव समेत सभी 8 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. 14 दिनों की रिमांड मांगेगी.
दरअसल, गुरुवार शाम मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई. इसमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया. इनमें अधिकांश चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं.
हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं. चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया. यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं.
इस बीच, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
मामले पर क्या बोले अधिकारी? अधिकारी ने यह भी बताया कि रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के बारे में कहा जाता है कि वह ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का वाहन चालक था. टिन्नू ने पूर्व में मीडिया रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान दान और चढ़ावे की रकम गिनने में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया था और कहा था कि उससे जलने वाले कुछ लोग उसका नाम उछाल रहे हैं. हालांकि उसने उन लोगों के नाम नहीं बताए थे.
लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा भी मंदिर में मिले दान की रकम और अन्य कीमती सामान की गिनती का काम करते थे. एसआईटी में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं.
नहीं बचेगा कोई भी आरोपी-मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में FIR दर्ज होने पर कहा कि यह योगी जी की सरकार है और इस सरकार में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का नारा शुरु से दिया गया है. उसी के अनुरूप कार्रवाई भी रही है. कहीं भी कोई दोषी नहीं बचेगा. जिसने भी गड़बड़ की होगी, उसको जरूर सजा मिलेगी.
अयोध्या से और खबरें

चढ़ावा चोरी में FIR दर्ज: टिन्नू यादव समेत 8 के नाम, चंपत राय का नाम नहीं; दो आरोपी एरेस्ट
25 जून 2026
सांसद संजय सिंह ने ‘चढ़ावा चोरी’ के 11 सबूत SIT को दिए, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई?
25 जून 2026
चढ़ावा चोरी में मामले में SIT लेने लगी बाहर से सबूत, कल सांसद संजय सिंह को बुलाया
24 जून 2026