अमेठी: टी20 में भारत की जीत पर जश्न, दुकानदार ने लोगों को मुफ्त में खिलाई चाट

संवाददाता नितेश तिवारी अमेठी टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में एक चाट दुकानदार ने अनोखे अंदाज में भारतीय टीम की जीत की खुशी मनाई।दुकानदार ने अपनी दुकान पर लोगों को मुफ्त में चाट खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस पहल के बाद स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

दुकान पर लगाया मुफ्त चाट का पोस्टर
टीम इंडिया की जीत के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर एक पोस्टर लगा दिया। इस पोस्टर में लिखा था कि भारतीय टीम की जीत की खुशी में आज चाट बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।जैसे ही यह खबर गौरीगंज कस्बे में फैली, बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंचने लगे। स्थानीय निवासी, राहगीर और क्रिकेट प्रेमी सभी इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए दुकान पर जुट गए और मुफ्त चाट का आनंद लिया।
क्रिकेट से रहा है खास लगाव
दुकानदार अनुज ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट से काफी लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी पहले क्रिकेट खेला करते थे।हालांकि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें अपना खेल छोड़ना पड़ा और आजीविका के लिए चाट की दुकान खोलनी पड़ी।अनुज का कहना है कि भारतीय टीम की जीत उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने यह अनोखी पहल की।
लोगों में दिखा उत्साह
स्थानीय निवासी बम बहादुर सिंह ने बताया कि जैसे ही भारतीय टीम ने मैच जीता, पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया।उन्होंने बताया कि सुबह जब वह बाजार पहुंचे तो देखा कि अनुज चाट भंडार की दुकान पर एक पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें लिखा था कि भारत की टी20 जीत की खुशी में मुफ्त चाट खिलाई जाएगी।इसके बाद करीब सुबह 11:30 बजे से लगातार लोगों को चाट खिलाई जा रही है और लोग बड़े उत्साह के साथ इसका आनंद ले रहे हैं।
जश्न में शामिल हुए स्थानीय लोग
दुकान पर जुटे लोगों ने कहा कि टीम इंडिया की जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ऐसे में इस तरह का जश्न लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोज की तरह ही चाट का स्वाद शानदार रहा और मुफ्त में मिलने के कारण लोगों की खुशी और भी बढ़ गई।टीम इंडिया की जीत पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन अमेठी के गौरीगंज में चाट खिलाकर मनाया गया यह जश्न लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
अमेठी से और खबरें

अमेठी: पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह, रियलिटी चेक में सामने आई सच्चाई
7 मार्च 2026
अमेठी : भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह का प्रथम आगमन
1 मार्च 2026
अमेठी: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (सक्षम), टिकरिया में जीडीए प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
16 फ़रवरी 2026