आज महादेव को समर्पित दो व्रत: प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर करें शिव जी को ऐसे प्रसन्न

आज आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी तिथि यानि 12 जुलाई महादेव के भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आज शिव जी को समर्पित एक साथ दो व्रत हैं रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि. इन दोनों व्रतों का संयोग आज के दिन को पुण्य फलदायी बनाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी तिथि होने के कारण प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. वहीं, शाम के बाद या निशिता काल के अनुसार चतुर्दशी तिथि शुरू होने के कारण आज ही मासिक शिवरात्रि व्रत भी रखा जा रहा है.
आषाढ़ माह के इस शुभ दिन पर यानी प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि व्रत के संयोग के दिन भगवान शिव की पूजा का समय क्या है और इस दिन किन चीजों का दान करने से शिव जी अति प्रसन्न हो सकते हैं?
रवि प्रदोष व्रत पर पूजा का समय: प्रदोष व्रत हर महीने त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल के अनुसार आज 12 जुलाई को ही प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. रविवार दिन होने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करने से घर में सुख-शांति आती है. परिवार में खुशहाली बनी रहती है और जीवन की दिक्कतें दूर होती हैं. रवि प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में पूजा की जाएगी जिसके लिए शुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2026 को शाम 07:20 बजे से लेकर रात के 09:30 बजे तक होगा.आती है और जीवन की परेशानियां दूर होने की कामना की जाती है।
मासिक शिवरात्रि की पूजा का समय: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाता है. नितिशा काल के अनुसार इस तिथि पर शिव भक्त व्रत का संकल्प करते हैं और भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं. शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे भगवान अति प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूर्ति के लिए आशीर्वाद देंगे. मासिक शिवरात्रि व्रत पर पूजा के लिए निशिता काल में बीच रात्रि को यानी 13 जुलाई की रात को शुभ मुहूर्त है. आधी रात 12:07 बजे से लेकर 12:47 बजे तक भक्त शिव जी की पूजा करेंगे.
इन चीजो का करें दान
➤अनाज का दान: रवि प्रदोष व मासिक शिवरात्रि पर चावल, गेहूं, दाल आदि अनाज दान करें. घर में अनाज की कभी कमी नहीं होगी.
➤मिठाई का दान: रवि प्रदोष व मासिक शिवरात्रि पर सफेद मिठाई दान करें. शिव जी प्रसन्न होकर इच्छित वर देते हैं. धन प्राप्ति होगी.
➤पौधे का दान: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत पर पौधे दान करने से ग्रह दोष दूर होता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं
➤वस्त्र दान: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत पर सफेद वस्त्र दान करने से सौभाग्य प्राप्त होता है. सेहत की समस्या दूर होती है.
अध्यात्म से और खबरें

शुरू होने वाली है शनि की टेढ़ी चाल, इन 3 राशियों पर होगा सीधा असर; तुरंत करें ये उपाय!
11 जुलाई 2026
16 जुलाई से चमकेगी इन 4 राशियों किस्मत! शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान करें ये उपाय
8 जुलाई 2026
मासिक कालाष्टमी व्रत आज: ग्रह दोष होंगे दूर करने का सटीक उपाय, जानें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
7 जुलाई 2026