Ram Mandir Station Viral Video: राम मंदिर स्टेशन पर युवक की सूझबूझ से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी, वीडियो वायरल

✍️Amisha Sachan
Ram Mandir Station Viral Video: राम मंदिर स्टेशन पर युवक की सूझबूझ से गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी, वीडियो वायरल

Ram Mandir Station Viral Video:  मुंबई से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर युवक विकास दिलीप बेद्रे की सूझबूझ और हिम्मत ने एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान बचा ली। यह घटना बीती रात करीब 12:40 बजे की है, जब विकास गोरेगांव से एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे।

अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत

यात्रा के दौरान ट्रेन में बैठी एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज दर्द शुरू हो गया। महिला की हालत तेजी से गंभीर होती जा रही थी। विकास ने तुरंत स्थिति को समझा और बिना समय गंवाए ट्रेन की चेन खींची, ताकि ट्रेन राम मंदिर स्टेशन पर रुके।

स्टेशन पर नहीं थी कोई मेडिकल सुविधा

स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। राम मंदिर स्टेशन पर न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही एंबुलेंस। ऐसे में महिला की जान बचाने के लिए तत्काल कदम उठाना जरूरी था।

वीडियो कॉल से मिली मदद

विकास ने इस मुश्किल समय में अपनी डॉक्टर दोस्त डॉ. देविका देशमुख को फोन किया। डॉक्टर ने तुरंत वीडियो कॉल के जरिए महिला की स्थिति का आकलन किया और स्टेशन पर ही सुरक्षित डिलीवरी के लिए निर्देश देना शुरू किया।विकास ने डॉक्टर के बताए हर स्टेप को बेहद ध्यान से फॉलो किया। शुरुआती डर और हाथों के कांपने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। उसका धैर्य और सही कदम महिला और बच्चे दोनों के लिए जीवनरक्षक साबित हुए।

हिम्मत और सूझबूझ की मिसाल

इस घटना ने यह दिखाया कि किसी भी कठिन परिस्थिति में हिम्मत और सूझबूझ जीवन बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। युवक विकास की यह बहादुरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

वीडियो वायरल, लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे विकास ने डॉक्टर की मदद से महिला की डिलीवरी पूरी की। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके साहस और त्वरित निर्णय की प्रशंसा कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे “सच्चे हीरो का उदाहरण” बताया है।

viral news से और खबरें