हमीरपुर में यमुना और बेतवा उफान पर, निचली बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी

✍️By: Nation Now Samachar Desk
यमुना, बेतवा नदी उफान पर, यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही...

पवन सिंह परिहार हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): यूपी के हमीरपुर जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। जिले से होकर बहने वाली प्रमुख नदियाँ — यमुना और बेतवा — इन दिनों उफान पर हैं। बांधों से छोड़े गए पानी के कारण दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।यमुना नदी ने खतरे के निशान 103 मीटर को पार कर लिया है, जबकि बेतवा नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुँच चुकी है।

हमीरपुर में यमुना और बेतवा उफान पर

निचली बस्तियों और तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपने घरों से सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहे हैं। कई ग्रामीण छतों पर डेरा डाल चुके हैं। सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रशासन की ओर से पहले ही बाढ़ चौकियों की स्थापना की जा चुकी है। राहत शिविरों में व्यवस्था की गई है और 24 घंटे निगरानी रखने के लिए टीमों को तैनात किया गया है। हमीरपुर में यमुना और बेतवा उफान पर

शहर के अंदर भर रहे बारिश के पानी को पंपिंग सेट की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश से और खबरें