लखनऊ जैसा हादसा फिर ना होने पाए, इसके लिए चलेगा पूरे प्रदेश की कोचिंगों पर डंडा

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित चार मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर भीषण अग्निकांड में छात्र-छात्राओं और कर्मचारी समेत 15 लोग जिंदा जल गए. इस घटना के बाद योगी सरकार ऐक्शन में है। फिर ना हो लखनऊ जैसा हादसा, इसके लेकर सरकार अभियान चलाने जा रही है. पूरे यूपी में कोचिंग की सुरक्षा जांच को विशेष अभियान चलेगा. अवैध ढंग से सकरी गलियों व बिल्डिंगों में मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी. प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं 72 जिलों में पंजीकृत 3172 कोचिंगों का सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा.
राजधानी के अलीगंज में अग्निकांड की दर्दनाक घटना के बाद यह कदम उठाया जा रहा है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह अवैध ढंग से चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएं. मंत्री के निर्देश के बाद विशेष सचिव, उच्च शिक्षा निधि श्रीवास्तव की ओर से इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है. जिसमें सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि व्यापक ढंग से सर्वेक्षण कर कोचिंग संस्थानों की सूची तैयार करें.
सुरक्षा, आधारभूत सुविधाएं का नियमित निरीक्षण भी कराया जाए: उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अधिनियम,2002 के अंतर्गत जो कोचिंग संस्थान पंजीकृत नहीं हैं उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सुरक्षित, व्यवस्थित व विश्वसनीय शैक्षिक वातावरण तैयार किया जा रहा है. सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में संचालित प्रत्येक कोचिंग संस्थान निर्धारित मानकों का पालन करें. सुरक्षा, आधारभूत सुविधाएं व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण भी कराया जाए.
सिर्फ 3172 कोचिंग के पंजीकरण पर सवाल: यूपी में 72 जिलों में 3172 कोचिंग संस्थान पंजीकृत हैं. जिलों में कोचिंग की निगरानी के लिए बनी कमेटी में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी भी शामिल होते हैं. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज व वाराणसी जैसे बड़े शहरों में ही इससे ज्यादा संख्या में कोचिंग चल रही हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कोई बड़ी घटना होने के बाद ही जांच के लिए पत्र क्यों जारी किया जाता है. अगर हर साल जांच कर अवैध कोचिंग संस्थान बंद कराए जाएं और चल रहे संस्थानों में मानक पूरे हों तो ऐसी घटनाएं ही न हों.
कल लखनऊ में 15 मौतें : लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित चार मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई थी. भीषण अग्निकांड में छात्र-छात्राओं और कर्मचारी समेत 15 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में ज्यादातर एनीमेशन सेंटर वाले थे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

जाम में फंसा रहा दूल्हा, सात घंटे इंतजार के बाद दुल्हन ने पहनाई वरमाला
23 जून 2026
लखनऊ की आग के बाद सक्रिय हुए कानपुर के अफसर, सभी कोचिंग, होटल और मॉल की होगी जांच
23 जून 2026
चलती पूर्वा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, फंसा ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच; RPF दरोगा की फुर्ती से बाल-बाल बचा
23 जून 2026