कानपुर : श्री चंद्र एजुकेशन सेंटर में तीन दिवसीय खेल महोत्सव ‘उड़ान’ का भव्य समापन

कानपुर।पनकी रतनपुर स्थित श्री चंद्र एजुकेशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव ‘उड़ान – फर्स्ट एनुअल स्पोर्ट्स’ का भव्य समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया।
समापन कार्यक्रम में वार्ड-50 के पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि अशोक दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक निशांत शुक्ला ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ विजय प्रताप सिंह, अनिल दुबे, प्रांजल दुबे, जय करण और राजेश शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल महोत्सव ‘उड़ान’ को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में नया मोड़, ड्राइवर मोहन लाल ने कोर्ट में लिया हादसे की जिम्मेदारी
10 फ़रवरी 2026
मथुरा: एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी, बगल में रखा था दूध का गिलास
10 फ़रवरी 2026
औरैया : ओवर लोड ड़पर मोरम दुकान पर उतारते समय हुआ हादसा, मार्ग बाधित
10 फ़रवरी 2026