कानपुर के महाराजपुर रूमा में 100 की रफ्तार से स्कॉर्पियो घुसी ट्रक में, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

✍️NNS Desk
कानपुर के महाराजपुर रूमा में 100 की रफ्तार से स्कॉर्पियो घुसी ट्रक में, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर महाराजपुर के रूमा में खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों जा घुसी. हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 5 लोग गंभीर घायल हो गए.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. आधी कार चकनाचूर हो गई। लोग अंदर ही फंस गए. लोग दर्द से तड़पते रहे. मदद की गुहार लगाते रहे. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया. गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला. घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया.

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियों में करीब 8 लोग सवार थे. कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी. फतेहपुर की ओर जा रहे थे. मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें