संत कबीर नगर: 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, DM ने लापरवाही पर दी चेतावनी

✍️Amisha Sachan
संत कबीर नगर: 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, DM ने लापरवाही पर दी चेतावनी

संतकबीरनगर में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विशेष फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। जिलाधिकारी ने इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

अभियान के लक्ष्य

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन कम से कम 6,000 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी लाभ से वंचित न रहे। यह रजिस्ट्री किसानों के लिए कई योजनाओं का प्रवेश द्वार है। उर्वरक और बीज वितरण,किसान क्रेडिट कार्ड (KCC),धान-गेहूं की सरकारी खरीद .कृषक दुर्घटना बीमा. जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में केवल उन्हीं किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी होगी।जनपद में अब तक कुल 1,78,197 किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 64,809 किसान अभी भी रजिस्ट्री कराने के लिए अवशेष हैं। इस अभियान में लेखपाल, कृषि कार्मिक, पंचायत सहायक और रोजगार सेवकों को गांव स्तर पर प्रधान व कोटेदारों के सहयोग से कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।किसान अपने खतौनी, आधार और मोबाइल नंबर के साथ तीन तरीकों से रजिस्ट्री करा सकते हैं:

  1. मोबाइल ऐप के माध्यम से
  2. जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाकर
  3. गांव में तैनात सरकारी कर्मचारी से

कर्मचारियों के लिए चेतावनी

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि इस अभियान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान की सफलता के लिए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण आवश्यक है।

किसान और प्रशासन के बीच समन्वय

यह अभियान प्रशासन और किसानों के बीच सीधा समन्वय स्थापित करने का अवसर भी है। ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर और डिजिटल माध्यम से रजिस्ट्री सुनिश्चित करने से किसान सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त कर सकते हैं।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी पात्र किसान को पंजीकरण से वंचित नहीं होने दिया जाए। इसका उद्देश्य किसानों की आर्थिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश से और खबरें