ओडिशा से ‘भारत यात्रा’ पर निकले रोशन ने की UP की जमकर तारीफ, बोले-‘बिल्कुल बदल गया’

ओडिशा के रहने वाले रोशन इन दिनों साइकिल से पूरे भारत की यात्रा पर निकले हैं. उनका उद्देश्य देश की संस्कृति, धार्मिक स्थलों और लोगों से जुड़ना है. कानपुर–प्रयागराज मार्ग पर सफर के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम हाईवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित और संचालित हाईवे की सराहना करते हुए कहा कि सड़क की गुणवत्ता, सुगम यातायात और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं ने उनकी यात्रा को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है. उन्होंने UP में आये बदलाव की भी खूब तारीफ की और कहा कि लगता ही नहीं क़ि यह वही UP है जिसे वर्षों पहले देखा था.
रोशन का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति को करीब से जानना, लोगों से मिलना और पूरे देश में एकता का संदेश देना है. रोशन ने बताया कि बेहतर सड़क, सुचारु यातायात और रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं के कारण लंबी दूरी तय करना आसान हुआ. उनका कहना है कि ऐसे आधुनिक हाईवे धार्मिक पर्यटन, व्यापार और आम यात्रियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं.
ओडिशा से साइकिल पर निकले रोशन अपनी ‘भारत यात्रा’ के जरिए देश की विविधता और एकता का संदेश दे रहे हैं. उनका कहना है कि “ऐसे आधुनिक हाईवे देश को जोड़ने के साथ-साथ यात्रियों के सफर को भी सुरक्षित, सुगम और यादगार बना रहे हैं.”
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर के महाराजपुर में घर का आँगन धंसने से युवती गड्ढे में गिरी, 3 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
28 अगस्त 2026
महोबा में कार समेत इंजीनियर बहा, झाँसी में नाले में गिरी वैन; नदी में फंसे मछुआरे
28 अगस्त 2026
4 शूटर, 30 सैकेन्ड और 20 गोलियां: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर का आया खौफनाक CCTV
28 अगस्त 2026