कल्याणपुर में रिटायर दरोगा के बेटे को गोली मारी: सदमे में ताऊ की मौत, होली के विवाद में हमला

कानपुर के कल्याणपुर में पुरानी रंजिश ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। कैंसर पीड़ित मां को देखने हैदराबाद से आए युवक को पार्क में बुलाकर दबंगों ने पहले शराब पिलाई, फिर मारपीट कर गोली मार दी. गुरुवार को हुई इस घटना के बाद सदमे में ताऊ को हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई.
आवास विकास-3 निवासी रविंद्र सिंह पुलिस विभाग से दरोगा पद से रिटायर हैं. परिवार में पत्नी और दो बेटे संदीप सिंह और प्रदीप सिंह हैं. प्रदीप हैदराबाद में निजी कंपनी में काम करता है। प्रदीप मंगलवार को हैदराबाद से मां को देखने घर आया था. प्रदीप के पेट में गोली लगी है, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पार्क में बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर हमला: परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात गजानन पार्क के पास कुछ युवकों ने फोन कर प्रदीप को बुलाया. आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाई गई और फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले प्रदीप के साथ बेल्ट और घूंसों से मारपीट की. इसके बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.
दूसरी गोली उसके पेट में जा लगी: पहली गोली चूक गई, लेकिन दूसरी गोली उसके पेट में जा लगी. गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए. अस्पताल में भर्ती, ताऊ को आया हार्ट अटैक घायल प्रदीप को उसके दोस्तों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रीजेंसी रेफर किया गया. परिजनों के अनुसार, जैसे ही घटना की सूचना मिली, सभी अस्पताल पहुंचे.
ताऊ रामजी सिंह को अटैक आ गया: इसी दौरान ताऊ रामजी सिंह को खून से लथपथ हालत देखकर हार्ट अटैक आ गया और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. भाई संदीप सिंह ने बताया कि एक ही दिन में दो बड़ी घटनाओं ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दबंगों का आतंक है और अब परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो गया है.
होली विवाद से जुड़ी रंजिश का आरोप: परिजनों का आरोप है कि होली के दौरान आरोपियों और प्रदीप के दोस्तों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें उसने गवाही दी थी. तभी से आरोपी उससे रंजिश मान रहे थे और उसी का बदला लिया गया. परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर दीपांकर उपाध्याय, रोहित सिंह उर्फ बाबू ठाकुर और गोकुल शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
डीसीपी बोले- आरोपियों को तलाश रहे डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि घायल युवक से पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं. पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

मुख्तार अंसारी की कब्जायी जमीनों पर बने गरीबों के फ्लैट्स को गिराने का नोटिस
18 जून 2026
Video:RTO चेकिंग से बचने के लिए रॉन्ग साइड दौड़ा दिया डंपर, हाईवे पर पत्थर गिराता हुआ फरार
18 जून 2026
सांसद कंगना रनौत और PM मोदी पर अमर्यादित पोस्ट में फंसा सपा विधायक, FIR दर्ज
18 जून 2026