कानपुर। कानपुर: भारत के ग्रेपलिंग खेल के राष्ट्रीय कोच और निर्णायक सुनील चतुर्वेदी को उनके जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं भेजीं। खास बात यह है कि सुनील का जन्म 15 अगस्त, यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक ई-मेल द्वारा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी गई। सुनील चतुर्वेदी खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वे समय-समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेपलिंग कोच सुनील चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें पूर्व में उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन मोदी द्वारा प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त, उन्हें राजभवन, लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी विशेष सम्मान से नवाजा जा चुका है। साथ ही सुनील को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भूटान देश में भी सम्मानित किया जा चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेपलिंग कोच सुनील चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
सुनील चतुर्वेदी अपनी इस प्रेरणादायक यात्रा का श्रेय लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध खेल संरक्षक रविकांत मिश्रा को देते हैं। उनका मानना है कि सही मार्गदर्शन और प्रेरणा से कोई भी व्यक्ति समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।
सुनील की कहानी न केवल खेलप्रेमियों के लिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए एक मिसाल है कि समर्पण, सेवा और संकल्प से कोई भी व्यक्ति असाधारण ऊंचाइयों को छू सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रेपलिंग कोच सुनील चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी