चलती पूर्वा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, फंसा ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच; RPF दरोगा की फुर्ती से बाल-बाल बचा

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती पूर्वा एक्सप्रेस से उतरते समय एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था, जिसे आरपीएफ एसआई अनिल कुमार गौतम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मी ने कुछ ही सेकेंड में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस सोमवार रात प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर पहुंची थी.
पकड़े हैंडल से बची जान: इसी दौरान एक यात्री ने ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास किया. संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया. गिरने के बावजूद यात्री ने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ रखा था, जबकि ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी. ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती थी. प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी.
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद: उन्होंने तत्काल दौड़ लगाई और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री का हाथ पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. उनकी तत्परता के चलते यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गया. घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. करीब 21 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री चलती ट्रेन से उतरते समय फंस जाता है और कुछ ही पलों में आरपीएफ उपनिरीक्षक उसे बाहर निकाल लेते हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

अफेयर के शक में पत्नी की सर से धड़ अलगकर हत्या, हरदोई में तड़के घटी खौफनाक वारदात
16 सितंबर 2026
औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
महाराजपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटने के बाद मौत
16 सितंबर 2026