फतेहपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक की मौत, चार घायल; नशे में धुत था आरोपी

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. यह घटना दीवान का पुरवा से आई बारात में हुई.
जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल जमोहे निवासी पप्पू तिवारी ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से हर्ष फायरिंग की. इस दौरान निकली गोली बारात में मौजूद लोगों को जा लगी.
घटना में बांदा जनपद के औगैसी निवासी धीरज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई. वहीं, हरिपाल, राहुल, जगतपाल और कामता घायल हुए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वारदात के बाद आरोपी पप्पू तिवारी मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की. एसपी ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में बारात के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीम द्वारा मौके पर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम टूटने से कई मजदूर घायल, मचा हड़कंप
22 जून 2026
सुबह-सुबह सपा दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर में ढहा दी गयी 21 साल पुरानी इमारत
22 जून 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा, कोर्ट ने छोड़ा
22 जून 2026