‘मिस्त्री मान जाओ’ वाली सोशल मीडिया स्टार निशा चौहान की हत्या, पति भी गंभीर रूप से घायल

UP के मेरठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर चलाने वाली निशा चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान पति को भी चाकू से घाव लगा है. कहा जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी खुद पर कई वार किए. उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. कुछ दिनों पहले ही ‘मिस्त्री मान जाओ’ टाइटल से निशा चौहान का वीडियो वायरल हुआ था.
निशा चौहान सरूरपुर थाने के कस्बा हर्रा में रहती थीं. निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं. वह हर्रा कस्बे में ब्यूटी पार्लर का संचालन भी करती थीं. शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर पति प्रदीप से निशा का विवाद हो गया था. पति-पत्नी के बीच पहले कहासनी हुई. इसके बाद विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पति ने निशा चौहान पर चाकू से वार शुरू कर दिए.
मौके पर ही निशा ने तोड़ा दम: निशा की चीख सुनकर हड़कंप मच गया. परिवार के साथ आसपास के लोग भी जुट गए. निशा पर हमले के बाद पति ने अपने ऊपर भी चाकू से वार किए. ताबड़तोड़ किए गए हमले में निशा की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी पति घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
सूचना मिलने पर पुलिस व फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच ही कोई विवाद होना प्रतीत हो रहा है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
परिवार में तीन बच्चे, 16 साल का सबसे बड़ा बेटा: दोनों के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ा बेटा देव 16 साल का है. दूसरा एलिक्स 14 और एक 11 साल की बेटी है. इस घटना के बाद तीनों बच्चे सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि पति प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका बयान लेने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह का पता चल सकेगा. फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

एटा में कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 5 की मौत; रोडवेज बस खराब होने पर खड़े थे
3 जुलाई 2026
‘नरक’ बन गया शहर, चकेरी से काकादेव तक खुली दावों की पोल; हर तरफ सड़ांध और कूड़ा
3 जुलाई 2026
अलीगढ़ में बच्चे की हादसे में मौत पर बवाल: गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, शव रखकर किया हंगामा
2 जुलाई 2026