चुनाव पूर्व UP भाजपा की नई टीम का ऐलान: राजनाथ के छोटे बेटे की भी एंट्री, ब्राह्मण, ठाकुर व दलित घटे

✍️NNS Desk
चुनाव पूर्व UP भाजपा की नई टीम का ऐलान: राजनाथ के छोटे बेटे की भी एंट्री, ब्राह्मण, ठाकुर व दलित घटे

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा ने गुरुवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। 64 नाम की इस लिस्ट में 52 लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी यानी प्रदेश टीम में जगह मिली है. इनमें 19 उपाध्यक्ष, 19 मंत्री, 8 महामंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 3 कार्यालय मंत्री और 3 अन्य पदाधिकारी भी बनाये गये है.

सपा से बगापत करने वालीं विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह की भी प्रदेश टीम में एंट्री हुई है. उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा, प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के करीबी मांट के विधायक राजेश चौधरी और अभिजात मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. गृहमंत्री अमित शाह के पीए अंकुर शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. पत्रकार यतेंद्र शर्मा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. पूर्व मंत्री सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.

यूपी भाजपा में अब ओबीसी की संख्या 16 से बढ़कर 25 हो गई है. 52 लोगों की नई टीम में 13 महिलाएं हैं. ओबीसी की संख्या 16 से बढ़कर 25 हो गई है. ठाकुरों की संख्या 7 से घटकर 6 और ब्राह्मणों की संख्या 8 से घटकर 6 हो गई है. अनुसूचित जाति की संख्या 8 से घटकर पांच रह गई है. गुर्जर और भूमिहार से 3-3 और वैश्य समुदाय से 2 लोगों को जगह मिली है.

पिछली कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष थे. इस बार 19 उपाध्यक्ष हैं. इनमें सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, मोहित बेनीवाल और धर्मेंद्र सिंह यानी 4 चेहरों को रिपीट किया गया है. बाकी 15 चेहरे नए शामिल किए गए हैं.

पंकज चौधरी 14 दिसंबर 2025 को यूपी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. उनके अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें