कानपुर देहात : मूसानगर में भाई-बहन के बीच जमीन विवाद, रेशम की लोहे की रॉड से हत्या, बड़े भाई पर आरोप

रिपोर्ट _ राजा संखवार उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के मूसानगर में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। परिवारिक जमीन विवाद अब रक्तरंजित संघर्ष में बदल गया, जब एक भाई ने अपनी बहन को लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को तोड़ा है, बल्कि पूरे इलाके में डर और शोक की लहर फैला दी है।

मूसानगर के वार्ड नंबर 7 मुर्तजा नगर में यह घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, मृतिका रेशम, उम्र 35 वर्ष, निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात अपनी मायके में अपने पिता के घर में रह रही थीं। उनका पति से विवाद चल रहा था और तलाक संबंधित मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था।पिछले डेढ़ साल में उनकी स्थिति और जटिल हो गई थी, जब पिता अहमद हाजी की मृत्यु के बाद उनकी जमीन का हिस्सा रेशम को मिला और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान का निर्माण चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस मकान को लेकर रेशम के तीनों भाई लगातार विवादित और प्रताड़ित करते थे।
रेशम की बड़ी बहन सीमा ने बताया कि “जब भी रेशम से बात होती थी, वह कहती थी कि पिता ने उसे मकान दिया है और भाइयों की रंजिश लगातार बढ़ रही है। वह अक्सर यह कहती थी कि भाइयों की प्रताड़ना से परेशान है।” इसी विवाद ने अंततः जानलेवा रूप ले लिया।घटना उस समय हुई जब दोपहर लगभग 4 बजे रेशम अपने कमरे में थी। किसी प्रकार की बहस के बाद, आरोप है कि उनके बड़े भाई ने लोहे की रॉड से हमला किया और रेशम को गंभीर चोटें लगीं। खून से लथपथ रेशम का शव कमरे में पड़ा पाया गया।रेशम के दो पुत्र हैं – अयान (14 वर्ष) और ईशान (13 वर्ष), जो अपने पिता के साथ सिकंदरा में रहते हैं। इस घटना के बाद उनके भविष्य और सुरक्षा को लेकर परिवार में चिंता की स्थिति है।
पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर जांच शुरू की। सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा और थाना प्रभारी रीना गौतम ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सर्वे किया, सबूत संकलित किए और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों और परिवारिक सूत्रों के अनुसार, यह हत्या स्पष्ट रूप से जमीन विवाद और परिवारिक तनाव का परिणाम है। मृतिका के भाइयों में से एक गुलाम मोईनुद्दीन पड़ोस में रहता है, जबकि अन्य दो भाई सलाउद्दीन और निजामुद्दीन ड्राइवरी का काम करते हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Kanpur Kidney Racket: कानपुर में करोड़ों रुपये के किडनी रैकेट का पर्दाफाश, ₹50,000 के विवाद में हुआ खुलासा
31 मार्च 2026
कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
31 मार्च 2026
औरैया: मां काली देवी मंदिर में चोरी, दानपात्र से 90 हजार रुपये और 50 किलो घंटे गायब
31 मार्च 2026