यूपी में आयेगा 1-2 दिन में मानसून: 10 शहरों में तेज बारिश, फतेहपुर में पेड़ गिरा एक की मौत

UP में मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल बारिश हुई. हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है. प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं. बीच-बीच में धूप निकल रही है.
इससे पहले शनिवार देर रात लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, जालौन और बहराइच में शनिवार देर रात झमाझम बारिश हुई. तेज ठंडी हवाओं की वजह से मौसम बदल गया. फतेहपुर में आंधी में पेड़ सड़क पर गिर गया. इससे टकराकर बाइक सवार एक लड़के की मौत हो गई. एक घायल हो गया.

फतेहपुर में पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गयी.
आज 20 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. 61 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है. लोगों को अभी एक-दो दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. तब तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. 30 जून या इसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू होने आसार हैं. जिन इलाकों में बारिश नहीं भी होगी, वहां भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट आएगी.
एक से दो दिन में मानसून की एंट्री संभव: मानसून की एंट्री के लिए मौसमी सिस्टम एक्टिव लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- “यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है. अगर पूर्वी हवाओं का असर बना रहा तो अगले एक से दो दिन में पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है. मानसून पिछले 16-17 दिनों से यूपी बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका है. आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है.”
प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर, तापमान 43.2°C: पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया. इसके अलावा फतेहपुर में 42.6°C, वाराणसी में 42.5°C और बांदा में 42.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

लखनऊ में एक और आग: कोल्ड स्टोरेज की लपटें दिखीं 1 किमी दूर तक, घर खाली कराए गए
28 जून 2026
पति की रिहाई के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट-काट थकी महिला ने आखिर मौत को गले लगाया
27 जून 2026
कानपुर में 33 मुकदमों वाला गैंगस्टर अजय ठाकुर अरेस्ट, चिल्लाया एनकाउंटर के डर से
27 जून 2026