UGC New Rules Protest : मेरठ : UGC नियमों के खिलाफ ठाकुर चौबीसी राजपूतों का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर नारेबाजी

UGC New Rules Protest: मेरठ। उत्तर प्रदेश में यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मेरठ में मेरठ UGC विरोध प्रदर्शन के तहत ठाकुर चौबीसी क्षेत्र के राजपूतों ने सड़क पर उतरकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा, “रंगा-बिल्ला की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।” प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने UGC नियमों को वापस लेने की मांग की।

ठाकुर चौबीसी: भाजपा का मजबूत गढ़
ठाकुर चौबीसी राजपूतों के करीब 40 गांवों का क्षेत्र माना जाता है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की बड़ी राजनीतिक ताकत कहा जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वेस्ट यूपी में भाजपा के जनादेश की पटकथा अक्सर इसी क्षेत्र से तय होती रही है।
UGC नियमों पर बढ़ता विरोध
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नए UGC नियम समाज में भेदभाव और असंतोष बढ़ा सकते हैं। उनका कहना है कि सरकार को छात्रहित और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नियमों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इन नियमों को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और पूरे पश्चिमी यूपी में विरोध तेज किया जाएगा।मेरठ UGC विरोध प्रदर्शन ने यह संकेत दिया है कि नए नियमों को लेकर असंतोष अब केवल छात्र संगठनों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी इसका असर दिखने लगा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

पीलीभीत में रामलीला के हिसाब-किताब पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 2 सगे भाइयों समेत 3 की हत्या
13 अक्तूबर 2026
UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026
अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026