झांसी में दो मंजिला पेंट शॉप में भीषण आग, दुकानें बंद करायी गयीं; उठ रहीं 25 फीट ऊंची लपटें

✍️NNS Desk
झांसी में दो मंजिला पेंट शॉप में भीषण आग, दुकानें बंद करायी गयीं; उठ रहीं 25 फीट ऊंची लपटें

झांसी में बुधवार शाम 5 बजे दो मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. लपटें करीब 25 फीट ऊंची उठ रही हैं। धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग चौधरी पेंट हाउस नाम की दुकान में लगी थी. पेंट और केमिकल्स की वजह से आग कुछ ही मिनटों में भीषण हो गई. दुकान में सीलपैक पेंट के डिब्बे बम की तरह ब्लास्ट हो रहे हैं. लपटों ने दोनों इमारतों को चपेट में ले लिया है.

बाजार की करीब 300 से ज्यादा दुकानें बंद करा दी गई हैं. व्यापारी भी मौके पर मौजूद हैं। राहत-बचाव का काम जारी है. अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं. फायरब्रिगेड की 8 गाड़ियों से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश से और खबरें