योग दिवस पर कानपुर के ग्रीन पार्क में सामूहिक उत्साह, लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कानपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशासन की ओर से ग्रीन पार्क अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया. योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट रहने का संदेश दिया गया.
ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील और अरुण पाठक सहित कई जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.
इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी योग किया. अधिकारियों ने योग को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और नियमित योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया. योग दिवस के अवसर पर पूरे वातावरण में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देखने को मिला.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

अफेयर के शक में पत्नी की सर से धड़ अलगकर हत्या, हरदोई में तड़के घटी खौफनाक वारदात
16 सितंबर 2026
औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
महाराजपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटने के बाद मौत
16 सितंबर 2026