औरैया : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1500 किलो लहन नष्ट

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। थाना बिधूना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर और किरतपुर में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि अलग-अलग गड्ढों में गड़े हुए लगभग 1500 किलोग्राम लहन शराब बनाने का कच्चा माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो बिधूना भगवान बक्स और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन अजीतमल सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी सिपाही मानवेंद्र सिंह, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रवन जादौन और रूपेंद्र कुमार शामिल रहे। दबिश के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में तैयार कच्ची शराब और भविष्य में शराब बनाने के लिए रखा गया लहन बरामद हुआ। लहन को मौके पर नष्ट करने से अवैध शराब के बड़े पैमाने पर उत्पादन को रोकने में सफलता मिली।
आबकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा, अवैध शराब के खिलाफ हमारा अभियान बराबर जारी रहेगा। समाज में जहर फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां तेज की जाएंगी।
औरैया जिले में हाल के महीनों में अवैध शराब के खिलाफ कई सफल छापेमारी हो चुकी हैं, जैसे बिधूना के आदर्श नगर में ही कुछ समय पहले 15 लीटर शराब और 1200 किलो लहन नष्ट किया गया था। वही दो अभियुक्त को पड़कर जेल भेजा गया था। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी अवैध शराब माफिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि लोगों को जहरीली शराब से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
यह कार्रवाई स्थानीय लोगों में राहत की भावना पैदा कर रही है, क्योंकि अवैध शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि अपराधों को भी बढ़ावा देती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसे अभियान और तेज होंगे।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Kanpur Dehat murder: कानपुर देहात में प्रेम विवाह बना मौत की वजह, युवक अवधेश की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
9 अप्रैल 2026
कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल से लौटते समय शिक्षक अरुण कुमार की मौत
9 अप्रैल 2026
गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर भीषण हादसा, पर्यटन बस पलटी, महिला की मौत, 40 से ज्यादा घायल
9 अप्रैल 2026