Mahoba Viral Video: Mahoba में जल जीवन मिशन टंकी में दरार…पानी टपकने लगा, वीडियो वायरल

Mahoba Viral Video: रिपोर्ट: चन्द्रशेखर नामदेव महोबा बुंदेलखंड के महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विकासखंड जैतपुर के नगारा डांग गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज 24 घंटे बाद ही फट गई। टंकी के फटते ही पानी बहने लगा और निर्माण कार्य में गंभीर खामियों के आरोप सामने आ गए।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।

टेस्टिंग के दूसरे दिन ही जवाब दे गई टंकी
जानकारी के मुताबिक, नगारा डांग गांव में वर्ष 2025 में नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। 13 फरवरी 2026 को टंकी की टेस्टिंग की गई, लेकिन अगले ही दिन टंकी फट गई। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी पानी का दबाव तक नहीं झेल सकी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्राम प्रधान ने डीएम को लिखा पत्र
ग्राम प्रधान गायत्री ने जिलाधिकारी (DM) को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि टंकी के निर्माण में भारी अनियमितताएं हुई हैं और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पहले भी उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि 30 जनवरी को चरखारी विधायक ने जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जल शक्ति मंत्री का घेराव किया था। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा था।अखिलेश यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा था, “भ्रष्टाचार का बोझ पानी की टंकी तक नहीं उठा पाई।”
जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल
अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की योजनाओं में गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है? क्या इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होगी? और क्या जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी?फिलहाल, टंकी फटने की घटना के बाद जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन और विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भविष्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Goat Birthday Celebration Hardoi: हरदोई में बकरियों का भव्य जन्मदिन: ‘स्वीटी’ और ‘मोनिका’ के जश्न में उमड़ा गांव, DJ पर थिरके ग्रामीण
16 फ़रवरी 2026
12 साल के मासूम के साथ नाबालिग ने किया गंदा काम, घर आए पीड़ित परिवार को आरोपी की फैमिली ने पीट दिया
16 फ़रवरी 2026
अमेठी: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (सक्षम), टिकरिया में जीडीए प्रशिक्षार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
16 फ़रवरी 2026