Mahoba News: उर्मिल डैम में डूबे चाचा-भतीजे, 16 घंटे बाद मिले शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

REPORT- चन्द्रशेखर नामदेव उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। उर्मिल डैम के डूब क्षेत्र में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं परिजनों ने इस मामले में रंजिश के चलते हत्या की आशंका भी जताई है।

घटना श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा माफ गांव स्थित पठारी कारक देव मंदिर के पास की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ज्ञान सिंह का 8 वर्षीय बेटा रितेश अपने चाचा 10 वर्षीय आर्यन और 4 वर्षीय बहन प्राची के साथ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उर्मिल डैम के डूब क्षेत्र में नहाने गया था। नहाते समय अचानक रितेश और आर्यन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
मासूम प्राची ने यह घटना अपनी आंखों के सामने देखी और तुरंत घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक बच्चों को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद किए।इस हादसे में चाचा-भतीजे की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि आर्यन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि रंजिश के चलते बच्चों को पानी में डुबोकर हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए और मामले की गहन जांच की जाए।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026