महोबा: पिता की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा बने निर्वेश ने हेलीकाप्टर से कराई दुल्हन आकांक्षा की विदाई

REPORT- चन्द्रशेखर नामदेव यूपी के महोबा जिले में पिता और बाबा की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा अपने पिता व बाबा की इच्छा पूरी की है जनपद के चरखारी कस्बा में हुई शाही विदाई की चर्चा अब पूरे बुंदेलखंड में हो रही है। चरखारी से पहली बार किसी शादी में दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करा कर ले गया है। हेलीकाप्टर से दुल्हन की विदाई देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
दरअसल चरखारी तहसील क्षेत्र के भटेवरा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश राजपूत की बेटी आकांक्षा का विवाह औरैया जनपद के अजीतमल कस्बा के रहने वाले निर्वेश के साथ संपन्न हुआ।चरखारी कस्बा के मेला ग्राउंड में विवाह समारोह का आयोजन किया गया,जहां सैकड़ों की संख्या में अतिथि और नगरवासी मौजूद रहे। विवाह की सबसे खास और ऐतिहासिक घड़ी वह रही जब दूल्हे ने अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई। जैसे ही मेला ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरा,मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं इस अनोखी विदाई को मोबाइल के कैमरों में कैद करते नजर आए। विदाई के भावुक पलों के बीच जब दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर में सवार हुए और आसमान की ओर उड़ान भरी, तो मौजूद लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा किया।
गांव में बना उत्सव जैसा माहौल
नगरवासियों का कहना है कि चरखारी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी विवाह में इस प्रकार की शाही विदाई देखने को मिली। यह आयोजन न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यादगार बन गया है। इस ऐतिहासिक विदाई ने यह साबित कर दिया कि बुंदेलखंड की धरती पर भी अब शादियां नए आयाम छू रही हैं और सपनों को पंख लगाकर उन्हें सच किया जा रहा है। दुल्हन आकांक्षा को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर अपने घर ले जा रहे दूल्हे निर्वेश ने कहा कि पिता का सपना था कि मेरी शादी में दुल्हन की विदा हेलीकाप्टर से हो और मुझे अपने दादा का नाम रोशन करना था इसीलिए आज यह अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर से कराई है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, कीमत 18.70 लाख रुपए
26 फ़रवरी 2026
महोबा : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल वापस घर जा रहीं महिलाओं को रौंदा
26 फ़रवरी 2026
औरैया: पापा का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई बनी चर्चा का विषय
26 फ़रवरी 2026