Mahoba food safety raid: होली से पहले महोबा में छापेमारी, 5 दुकानों से दूध-खोया के सैंपल, मिलावटखोरों में हड़कंप

Mahoba food safety raid : संवाददाता चन्द्रशेखर नामदेव महोबा बुंदेलखंड के महोबा जिले में त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित हुई राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर मिठाई और खोया की दुकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान पांच दुकानों से सैंपल लिए गए ।

तहसीलदार की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग इलाको में छापामारी अभियान चलाया गया जिससे मिलावटी दुकानदारो में हड़कंप मच गया।दरअसल होली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य दुकानों में मिलावटखोरी रोकने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है ।
आज जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर गठित राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा महोबा मुख्यालय के अलग-अलग इलाको में तहसीलदार की मौजूदगी में ख़ोया की दुकानों सहित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई।इस छापामारी से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया और छापामारी के दौरान टीम द्वारा पांच दुकानों से दूध,ख़ोया और मिठाई के सैम्पल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकांत बाजपेयी ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से ख़ोया और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है जिसमे 3 दूध के सैम्पल और 2 ख़ोया के सैम्पल लिए गए हैं यह कार्यवाही होली तक चलती रहेगी ।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026
अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
12 अक्तूबर 2026