Meerut to Kashi Vande Bharat: मेरठ से काशी तक इस तारीख से चलेगी वंदे भारत, 12 घंटे में तय होगा सफर

Meerut to Kashi Vande Bharat

Meerut to Kashi Vande Bharat: मेरठ और वाराणसी (काशी) के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। रेलवे ने इन दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा कर दी है। 813 किमी की यह दूरी अब बिना किसी ट्रांसफर के तय की जा सकेगी। मेरठ से वाराणसी तक सीधी वंदे भारत ट्रेन का संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा।

इस महत्वपूर्ण पहल का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मेरठ के सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन धार्मिक नगरी मेरठ और काशी को जोड़ने के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी नजदीक लाएगी। Meerut to Kashi Vande Bharat

सांसद अरुण गोविल का बयान- Meerut to Kashi Vande Bharat

सांसद अरुण गोविल ने बताया कि यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया था। “काशी और मेरठ दोनों धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण शहर हैं। इनका वंदे भारत ट्रेन से सीधा जुड़ना आम यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत है,” उन्होंने कहा।

कितना समय लेगी वंदे भारत ट्रेन?- Meerut to Kashi Vande Bharat

मेरठ और काशी के बीच 813 किमी की दूरी तय करने में यह ट्रेन लगभग 11.55 घंटे का समय लेगी। मौजूदा समय में यात्रियों को इस दूरी को तय करने में 15 से 17 घंटे लग जाते हैं। वंदे भारत के शुरू होने से यात्रियों का न केवल समय बचेगा, बल्कि सफर भी आरामदायक हो जाएगा।

कब और कहां से चलेगी ट्रेन? Meerut to Kashi Vande Bharat

रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार:

जाने का समय:

  • मेरठ सिटी स्टेशन से सुबह 6:35 बजे रवाना
  • मुरादाबाद – 8:40 बजे
  • बरेली – 10:11 बजे
  • लखनऊ – 1:55 बजे
  • अयोध्या – 3:55 बजे
  • वाराणसी कैंट – शाम 6:25 बजे

वापसी का समय:

  • वाराणसी कैंट से सुबह 9:10 बजे
  • अयोध्या – 11:40 बजे
  • लखनऊ – 1:30 बजे
  • बरेली – 5:15 बजे
  • मुरादाबाद – 6:50 बजे
  • मेरठ – रात 9:05 बजे

पहले लखनऊ तक ही थी सेवा

बता दें कि मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 31 अगस्त 2023 को हुई थी। इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से किया था। अब इसका विस्तार वाराणसी तक कर दिया गया है। Meerut to Kashi Vande Bharat

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस ट्रेन में अत्याधुनिक कोच, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, आरामदायक सीटें और ऑन-बोर्ड कैटरिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इसका फायदा छात्रों, व्यापारियों, धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों को मिलेगा।

SOURCE- ETV BHARAT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *