कानपुर के महाराजपुर में तेंदुए की दहशत: जंगल में चला सर्च अभियान, वन विभाग की टीम ने घेरा

✍️NNS Desk
कानपुर के महाराजपुर में तेंदुए की दहशत: जंगल में चला सर्च अभियान, वन विभाग की टीम ने घेरा

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पिछले तीन दिनों से जंगली जानवर की मौजूदगी की चर्चाओं के बीच रविवार सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया.

वन विभाग की टीम ने करीब 1500 बीघे में फैले जंगल और आसपास के खेतों में सघन तलाशी ली. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ वनकर्मियों के साथ मौजूद रहे. टीम ने संभावित स्थानों पर पैरों के निशान और अन्य साक्ष्यों की तलाश की, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले.

वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया.

कुछ निशान मिले, लेकिन पुष्टि नहीं: वनकर्मी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए सभी स्थानों की जांच की गई. खेतों में कुछ पैरों के निशान मिले हैं, लेकिन उनसे तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं होती. उन्होंने बताया कि नीलगाय के अवशेष जरूर मिले हैं, जिससे किसी जंगली जीव की गतिविधि की आशंका है, लेकिन तेंदुए के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं.

वन विभाग ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है. सर्च अभियान जारी रहेगा और जंगली जीव की पहचान होने तक टीम क्षेत्र में निगरानी करती रहेगी.

उत्तर प्रदेश से और खबरें