मैनपुरी, उत्तर प्रदेश | रिपोर्ट: दीपक सिंह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर कीर्ति यादव की मां और राज्य स्तरीय खिलाड़ी बहन शिवानी यादव पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। भूमि विवाद को लेकर हुए इस हमले में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के पड़ुआ रोड इलाके की है, जहां कीर्ति यादव की जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 22 जुलाई को आरोपी मनोज यादव ने बिना आदेश के नीम का पेड़ कटवाकर जबरन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। जब कीर्ति की मां शिला देवी और बहन शिवानी ने इसका विरोध किया तो आरोपी संजू देवी, सुरेंद्र और बृजेश ने दोनों की पिटाई कर दी।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट
इस हमले से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मां-बेटी के साथ मिलकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा और क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की।खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि भूमि विवाद की सुनवाई 30 जुलाई को न्यायालय में होनी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
🔴 यह हैरान करने वाला मामला कई सवाल खड़े करता है:खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट कीर्ति यादव की मां और बहन से मारपीट
- जब एक राष्ट्रीय खिलाड़ी को न्याय नहीं मिल रहा, तो आम जनता का क्या होगा?
- पुलिस शिकायत के बावजूद दोबारा हमले को कैसे अंजाम दिया गया?