Kanpur News: HDFC बैंक में महिला कर्मचारी की दबंगई, महिला ग्राहक से जातिसूचक गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Kanpur News: कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां HDFC बैंक की एक शाखा में महिला कर्मचारी का व्यवहार हर किसी को हैरान कर रहा है। बैंक में अपने काम से आई एक महिला ग्राहक के साथ कथित तौर पर महिला कर्मचारी ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि जाति का जिक्र करते हुए गाली-गलौज और धमकी भी दी।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बैंकिंग सिस्टम और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

पनकी स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
जानकारी के मुताबिक यह घटना कानपुर के पनकी इलाके में स्थित HDFC बैंक शाखा की है। शुक्रवार को एक महिला ग्राहक अपने पति के साथ बैंक पहुंची थी। जैसे ही उन्होंने काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी को अपनी समस्या बतानी चाही, कर्मचारी अचानक भड़क गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कर्मचारी अपनी सीट से खड़ी होकर ग्राहक से तेज आवाज में बात करने लगी और देखते ही देखते गाली-गलौज पर उतर आई। इतना ही नहीं, उसने अपना लैपटॉप उठाकर फेंकने की धमकी दी और अपनी जाति का हवाला देते हुए कहा कि वह “किसी की बकलोली बर्दाश्त नहीं करेगी।”
साथी कर्मचारियों ने किसी तरह कराया शांत
महिला कर्मचारी का गुस्सा बढ़ता देख बैंक के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। इसी दौरान बैंक में मौजूद किसी ग्राहक ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किस बात पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पहले महिला ग्राहक के पति ने काउंटर पर किसी शिकायत को लेकर बात की थी। इसी बात पर महिला कर्मचारी नाराज हो गई। इसके बाद महिला ग्राहक खुद आगे आई और अपनी समस्या समझाने लगी, जिससे कर्मचारी और ज्यादा भड़क गई। आरोप है कि उसने महिला से कहा कि वह “पहले अपने पति को समझाए” और इसके साथ जातिसूचक टिप्पणी भी की।
पुलिस का बयान
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैंक की चुप्पी
वायरल वीडियो को लेकर जब आरोपी महिला कर्मचारी का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। वहीं, बैंक प्रबंधन की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026