NNS Logo
LIVE
उत्तर प्रदेश

Kanpur News: बिठूर के राजा नर्सिंग होम में नवजात की दर्दनाक मौत, वार्मर मशीन की लापरवाही से जिंदा जल गई बच्ची

9 February 2026
Kanpur News: बिठूर के राजा नर्सिंग होम में नवजात की दर्दनाक मौत, वार्मर मशीन की लापरवाही से जिंदा जल गई बच्ची

Kanpur News :कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर इलाके में स्थित राजा नर्सिंग होम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार शाम अस्पताल की घोर तकनीकी और मानवीय लापरवाही के चलते एक नवजात बच्ची की वार्मर मशीन में जलने से मौत हो गई।पीड़ित पिता अरुण निषाद की पत्नी शालू ने शाम करीब 4–5 बजे एक पूरी तरह स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई।

वार्मर मशीन बनी मौत का कारण

जानकारी के अनुसार, बच्ची को ठंड से बचाने के लिए नर्सिंग स्टाफ ने उसे आईसीयू में लगी वार्मर मशीन पर रखा। आरोप है कि मशीन चालू कर दी गई तापमान की मॉनिटरिंग नहीं की गई नर्सिंग स्टाफ बच्ची की निगरानी करना भूल गया परिणामस्वरूप मशीन का तापमान अत्यधिक बढ़ गया और मासूम का शरीर झुलस गया। कुछ ही देर में बच्ची का रंग काला पड़ गया और उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया

परिजनों का हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ फरार

घटना के बाद परिजन जब बच्ची को देखने आईसीयू पहुंचे तो उन्हें टालने की कोशिश की गई। शक होने पर जब परिजन जबरन अंदर घुसे, तो देखा कि बच्ची का सिर और हाथ बुरी तरह जले हुए थे इसके बाद अस्पताल में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर विवेक मिश्रा और पूरा नर्सिंग स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैअस्पताल के आईसीयू को सील कर दिया गया है स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल संचालक का दावा

अस्पताल संचालक ने इस घटना को केवल एक “हादसा” बताया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि यह सीधी आपराधिक लापरवाही का मामला है।

पीड़ित परिवार का दर्द

यह अरुण निषाद की पहली संतान थी। बच्ची की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।दादी प्रेमा और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है सबसे दर्दनाक बात यह है कि अभी तक मां शालू को बच्ची की मौत की जानकारी नहीं दी गई है परिजनों ने मांग की है कि दोषी डॉक्टर और स्टाफ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए राजा नर्सिंग होम का लाइसेंस रद्द किया जाए