कानपुर देहात : साप्ताहिक परेड का सख्त निरीक्षण,एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अनुशासन और ट्रेनिंग पर कसा शिकंजा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रशिक्षण की शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग, समयबद्धता और व्यवहारिक ज्ञान के स्तर को देखा और उपस्थित प्रशिक्षकों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में अनुशासन और टर्नआउट को और बेहतर बनाने के लिए महोदया द्वारा टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई।

परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष का रुख किया। वहां उन्होंने सभी गार्द रजिस्टरों की सघन चेकिंग की और अभिलेखों के रखरखाव को देखा। गार्द की सुरक्षा और मुस्तैदी के संबंध में उन्होंने सभी गार्द कमांडरों को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Baghpat News : किसान दिवस की बैठक में ‘VIP’ बना लंगूर: डीएम ने छोड़ी कुर्सी, बोलीं– “इधर बैठ जाओ”
17 अप्रैल 2026
कानपुर देहात: माती ईको पार्क में उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब: प्रतिभा शुक्ला बोलीं महिलाओं को मिल रही नई पहचान
16 अप्रैल 2026
कानपुर देहात : लेखपाल से जेल अधीक्षक बने अविनाश मिश्रा, मेहनत और लगन से रचा सफलता का नया इतिहास
16 अप्रैल 2026