“कानपुर देहात में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट! 11.83 लाख वोटरों की अंतिम लिस्ट जारी, जानिए पूरा डेटा”

✍️Amisha Sachan
“कानपुर देहात में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट! 11.83 लाख वोटरों की अंतिम लिस्ट जारी, जानिए पूरा डेटा”

कानपुर देहात में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।यह प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पूरी की गई है।

अंतिम मतदाता सूची का विवरण

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार पुरुष मतदाता: 655200,महिला मतदाता: 528376,तृतीय लिंग मतदाता: 28,कुल मतदाता: 1183604,इस प्रकार जिले में कुल 11,83,604 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में प्रकाशित किए गए हैं।

SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया क्या रही?

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर यह पूरी प्रक्रिया चलाई गई। इसमें 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं।प्रारंभ में जिले में पुरुष मतदाता: 716799 ,महिला मतदाता: 619338,तृतीय लिंग मतदाता: 40,कुल मतदाता: 1336177

डुप्लीकेट और हटाए गए मतदाता

SIR प्रक्रिया के दौरान लगभग 203957 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा नहीं किए गए। इनमें ऐसे नाम शामिल थे डुप्लीकेट मतदाता,मृतक मतदाता,स्थानांतरित (shifted) मतदाता,इन नामों को सूची से पृथक किया गया।

प्रारूप सूची और सुधार प्रक्रिया

आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन के दौरान पुरुष मतदाता: 627779,महिला मतदाता: 504413,तृतीय लिंग: 28,कुल मतदाता: 1132220,इसके बाद दावे और आपत्तियों की जांच के दौरान 272136 मतदाताओं से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।यह कार्य ईआरओ और एईआरओ स्तर पर सुनवाई के माध्यम से पूरा किया गया।

प्रशासनिक व्यवस्था और टीम

इस पूरे अभियान को सफल बनाने में 04 ईआरओ (Electoral Registration Officers),174 एईआरओ,1666 बूथ लेवल अधिकारी (BLO),171 सुपरवाइजर,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इन सभी ने घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन किया और पुराने रिकॉर्ड (2003 मतदाता सूची) से मिलान कर डेटा अपडेट किया।

नए मतदाता जोड़े गए

आलेख्य प्रकाशन के दौरान 27421 पुरुष मतदाता

  • 23963 महिला मतदाता
  • कुल 51384 नए मतदाता
  • सूची में जोड़े गए।

अंतिम सूची की उपलब्धता

अंतिम निर्वाचक नामावली को निम्न स्थानों पर उपलब्ध कराया गया है जिला निर्वाचन कार्यालय,सभी मतदेय स्थल,ईआरओ कार्यालय,ऑनलाइन पोर्टल: https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24,इसके अलावा राजनीतिक दलों को निःशुल्क दो प्रतियों (हार्ड और सॉफ्ट कॉपी) में सूची उपलब्ध कराई जा रही है।

राजनीतिक दलों की मौजूदगी

इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी,समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी,कांग्रेस पार्टी,आम आदमी पार्टी,प्रशासन ने सभी दलों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी और पारदर्शिता सुनिश्चित की।कानपुर देहात में मतदाता सूची का यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और अपडेटेड बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंतिम सूची में 11.83 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिससे आगामी चुनाव प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश से और खबरें