उन्नाव में बेकाबू स्लीपर बस कार को टक्कर मारते हुए पलटी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत; 12 घायल

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के साढ़े 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां स्लीपर बस और अर्टिगा कार की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें 2 बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, हादसे में 12 लोग घायल है. जिनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक बेकाबू हो गई. आगे जा रही कार को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिरकर पलट गई.
हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत: टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई. बस भी एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते ही गड्ढे में जा गिरी. जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. कार सवार 9 लोगों में 5 की मौत हो गई है. जबकि, 4 घायल हो गए. बस में सवार कई यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं.
घटना की जांच में जुटी पुलिस: घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची यूपिडा और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. यह हादसा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 231 पर जिला मुख्यालय से 65 किमी. दूर थाना बांगरमऊ क्षेत्र में हुआ है.
सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को नींद आने की बात सामने आई है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में दो कारें जलकर राख, 50 पाइप और छप्पर भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं
15 अगस्त 2026
कानपुर के पनकी में एनकाउंटर, चेन स्नैचर के पैर में लगी; 7 जुलाई को लूटी थी चेन
15 अगस्त 2026
कानपुर कमिश्नरेट के DCP सत्यजीत गुप्ता और दिनेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रपति पदक
14 अगस्त 2026