कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी फुरकान एनकाउंटर में ढेर, सिपाही के पेट में लगी गोली

UP के शामली में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है. फुरकान कैराना पलायन का मुख्य सूत्रधार था. उस पर दो व्यापारियों की हत्या का आरोप था. मुठभेड़ बुधवार दोपहर करीब तीन बजे झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगल में हुई. मुठभेड़ में एक सिपाही के भी पेट में गोली लगी है. उसे मेरठ रेफर किया गया है.
एसपी एनपी सिंह ने बताया – कुख्यात फुरकान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. फुरकान ने 2014 में व्यापारी नेता विनोद सिंघल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसने व्यापारी से रंगदारी मांगी थी. व्यापारी ने मना किया तो दिनदहाड़े उसे गोलियों से भून दिया. इस हत्या के बाद कैराना में दहशत फैल गई थी, जिसके कारण कई व्यापारियों ने पलायन करना शुरू कर दिया था. एसपी ने बताया कि फुरकान पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गया था.मुठभेड़ के बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

अफेयर के शक में पत्नी की सर से धड़ अलगकर हत्या, हरदोई में तड़के घटी खौफनाक वारदात
16 सितंबर 2026
औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
महाराजपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटने के बाद मौत
16 सितंबर 2026