यूपी में ग्रेजुएशन पास छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, बशर्ते इनकम 10 लाख तक हो

योगी सरकार इस साल ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी. इसका फायदा उन छात्राओं को होगा, जिनके परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपए तक होगी. हालांकि, दिव्यांग छात्राओं, शहीदों और निराश्रित परिवार की बेटियों पर आय सीमा नहीं लागू होगी.
स्कूटी हर विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को ही मिलेगी. सरकार सिर्फ स्कूटी ही नहीं देगी, बल्कि उसका बीमा, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज और 4 लीटर पेट्रोल भी देगी. हालांकि, छात्राओं को ड्राइविंग लाइसेंस खुद बनवाना होगा.
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया- “स्कूटी बांटने के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूरी दी गई है. स्कूटी पेट्रोल से चलने वाली होगी। इसकी खरीद जेम (GeM) पोर्टल से की जाएगी. 10 लाख से ज्यादा इनकम वाले परिवारों की बेटियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.”
दरअसल, मंगलवार दोपहर 12 बजे योगी कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना समेत 18 प्रस्तावों पर मुहर लगी. सरकार ने बताया कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान सदन में संभल दंगों की जांच रिपोर्ट रखी जाएगी. साथ ही अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके अलावा, प्रदेश में 2 और एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे. इनमें विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी के बलरामपुर में होमगार्ड का बेटा निकला पाक एजेंट, धमाके के लिए जुटा रहा था विस्फोटक
21 जुलाई 2026
कानपुर के नौबस्ता में मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान; पीट पीटकर हत्या की आशंका
21 जुलाई 2026
मेरठ जेल में मिली दो ‘कातिल’ पत्नियां: सांप से डसवाने वाली दामिनी और ‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान
20 जुलाई 2026