हमीरपुर में पारिवारिक कलह से त्रस्त साधू बाबा ने खुद के पेट में चाक़ू घोंपा, भर्ती

हमीरपुर जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र के भुजपुर के रहने वाले एक साधु ने पारिवारिक कारणों से अपने पेट में चाक़ू घोंप ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया हालांकि वह बोल-बता रहा है और मीडिया से बातचीत भी की.
जिला अस्पताल में डॉक्टर पेट में चाकू घुसाए साधू के एडमिट होने से हैरान हैं.. बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा पाठ करने वाले साधू बाबा नें परिवार से झगड़ा कर स्वयं पेट मे चाकू घोंप लिया. साधू बाबा को पहले छानी सीएचसी मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया..अस्पताल मे सर्जन न होने से बाबा के इलाज मे देरी हो रही है..
साधू बाबा ने बताया कि बेटों के समय से खाना ना दे पाने के चलते उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने स्वयं के पेट में चाकू मार लिया जबकि पुत्र ने आरोप लगाया कि बाबा आये दिन परिजनों से झगड़ा करता रहता हैँ.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सहारनपुर में ITBP के DIG की सड़क दुर्घटना में मौत, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई; ड्राइवर भी मरा
15 अगस्त 2026
हमीरपुर में दो कारें जलकर राख, 50 पाइप और छप्पर भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं
15 अगस्त 2026
कानपुर के पनकी में एनकाउंटर, चेन स्नैचर के पैर में लगी; 7 जुलाई को लूटी थी चेन
15 अगस्त 2026