सरेआम बरसीं गोलियों से दहल उठा बुलंदशहर, कई राउंड फायरिंग में दो लोगों की मौत

UP में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. इस घटना में अजब सिंह और सोनू की मौत हो गई है. जबकि, गोलीबारी में दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. सूचना के बाद तुरंत एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं. एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है. दोनों पक्षों की ओर से सरेआम अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में तनाव के हालात है और लोग दहशत में हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किसने शुरू की और हिंसा की पूरी जिम्मेदारी किस पर बनती है.
पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे: घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इसके अलावा मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
पूरे इलाके में दहशत का माहौल: पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो, विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते गोलियां चलने लगी. घटना के दौरान दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव वाले अपने घरों में दुबक गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
दो गंभीर रूप से घायल: इस घटना में अजब सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उधर, पुलिस की मानें तो, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजब सिंह के समर्थकों ने सोनू को अपनी गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में रतन और अरविंद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

घाटमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला: मामा की मौत, भांजे की हालत गंभीर; लौट रहे थे कपड़े खरीदकर
29 अगस्त 2026
बरेली में 5 मंजिला नवोदय अस्पताल में आग, वार्डों में भरा धुआं, गोद में बच्चों को लेकर भागे तीमारदार
29 अगस्त 2026
लखनऊ में में चेन स्नैचर से भिड़ा ट्रैफिक सिपाही, नाक टूटी पर बदमाश पकड़ा देखें CCTV
29 अगस्त 2026