भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का लखनऊ में 18 km का रोडशो शुरू, पहली बार यूपी पहुंचने पर योगी ने वेलकम किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंच गए। नितिन नवीन का यह पहला यूपी दौरा है. एयरपोर्ट पर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित राज्य सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
एयरपोर्ट से निकलने के बाद एक विशेष रथ पर सवार हुए. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रथ पर मौजूद हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 किलोमीटर का रोड शो कर रहे है. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 50 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा. इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं. राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं.
36 घंटे लखनऊ में रहेंगे नितिन नबीन: नितिन नवीन 36 घंटे तक लखनऊ में रहेंगे. शनिवार को होटल ताज में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. रविवार को नितिन नवीन आरएसएस (RSS) कार्यालय ‘भारती भवन’ पहुंचेंगे. क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और प्रांत प्रचारक कौशल कुमार के साथ बैठक करेंगे.
भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे की पहली प्राथमिकता 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के ‘PDA’ फॉर्मूले से हुए नुकसान की रणनीतिक काट तलाशना मानी जा रही है. 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगा सके.



अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के हालिया विवाद पर भी संगठन की ओर से नया संदेश दिया जाएगा. 9 दिन पहले घोषित भाजपा की नई प्रदेश टीम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार बातचीत करेंगे. इसमें अभिजात मिश्रा, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, यतेंद्र शर्मा और अंकुर शर्मा जैसे युवा चेहरे शामिल हैं. इस दौरान सरकार, संगठन और संघ के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश भी की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर के राठ में मामा की शादी में आए दो वर्षीय मासूम की गद्दों में दबकर दर्दनाक मौत
4 जुलाई 2026
काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर सिपाही की कार्बाइन से अचानक चली गोली, 3 जख्मी
4 जुलाई 2026
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मेंटेनेंस कर रहे NHAI कर्मचारियों को DCM ने रौंदा: 1 की मौत, 4 गंभीर
3 जुलाई 2026