बलिया में करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक केतकी सिंह, एक्सईएन को बांह पकड़कर घसीटा

UP के बलिया जिले में सुबह 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार खेत में गिर गया. खेत में पानी भरा होने के कारण पहले बेटा राजेश करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. अपने बेटे को बचाने पहुंचे पिता जनार्दन यादव की भी करंट लगने से जान चली गई. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय बीजेपी विधायक केतकी सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन पंकज भारती की बांह पकड़कर उन्हें खींचा, घटनास्थल दिखाया और लापरवाही को लेकर अधिकारी पर जमकर गुस्सा उतारा. पूरा मामला बांसडीह थाना क्षेत्र के शाहपुरवा गांव का है.
परिवार में बची सिर्फ एक बेटी: दर्दनाक हादसे के बाद विधायक केतकी सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर रोती हुई महिला को गले लगाकर ढांढस बंधाया. इस हादसे के बाद परिवार में अब सिर्फ एक बेटी बची है, क्योंकि मां की मौत पहले ही हो चुकी थी.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. विधायक ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अपनी गलतियों में सुधार नहीं किया, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ.
बिजली विभाग की कार्रवाई का आश्वासन: घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिजली विभाग के एसी प्रदीप वर्मा ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे हादसे में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में बड़े भाई ने सिर कूचकर छोटे को मार डाला, तखत पर सोने को लेकर झगड़ा हुआ
21 अक्तूबर 2026
बुलंदशहर में 69 साल के ‘बुलंद बुजुर्ग’ का रामलीला में हैरतअंगेज स्टंट, 60 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
21 अक्तूबर 2026
श्रद्धा दुबे को कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ ला रही पुलिस
21 अक्तूबर 2026