कानपुर देहात : भाजपा जिला प्रशिक्षण बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर

सवांददाता हिमांशु शर्मा कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रशिक्षण योजना एवं जिला कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय माती में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम गान के साथ बैठक का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, नीरज रानी और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।बैठक को पांच प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें जिला प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका, तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी, संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की बैठक, और संगठनात्मक संरचना पर विस्तृत चर्चा शामिल रही। इन सत्रों में पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा का संकल्प एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता लगातार सीखने, आत्ममंथन करने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की भावना के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति और अधिक सक्षम बनाया जाता है, जो भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाता है।
जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने संगठनात्मक कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक माह की पहली और दूसरी पखवाड़े में जिला पदाधिकारियों की विस्तृत बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही मंडल स्तर की बैठकों को भी नियमित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता और जनता इससे जुड़ सकें।क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी ने संचालन समिति और व्यवस्था समिति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संचालन समिति किसी भी कार्यक्रम या अभियान के संचालन की जिम्मेदारी निभाती है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी गतिविधियाँ संगठनात्मक उद्देश्यों के अनुरूप हों। यह समिति संगठन को एक स्पष्ट राजनीतिक दिशा प्रदान करती है।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को अभी से पूरी मजबूती के साथ तैयार करना होगा -जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का बयान
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को अभी से पूरी मजबूती के साथ तैयार करना होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर नियमित रूप से कार्य योजना लागू की जाएगी और जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर बैठकों का रिकॉर्ड रखने के लिए कार्रवाई रजिस्टर बनाया जाएगा।बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व सांसद अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, शिव वीर भदोरिया, राकेश तिवारी, केपी सिंह, जनार्दन सिंह, ऋषि विकास मिश्रा सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026