बाराबंकी : युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या की जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता मुन्नासिंह बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव शीशम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। यह घटना राजापुर फूटहा मजरे शिवनाम गांव की है, जहां सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास पेड़ से लटके शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मृतक की पहचान लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेहटा मंझार गांव निवासी 27 वर्षीय बंसीलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि बंसीलाल देवीपुर पंचायत के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
लोनी कटरा थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि यदि परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई शिकायत दी जाती है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित
14 जुलाई 2026
संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर
14 जुलाई 2026
कानपुर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट किए 12 ठग
14 जुलाई 2026