बाराबंकी में युवती से शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, गर्भपात के बाद इनकार मामला दर्ज

बाराबंकी। जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी और उसके परिजन उसे लगातार धमका रहे हैं।

आठ साल पुराना संबंध, किराए के कमरे में साथ रखा
पीड़िता के अनुसार, करीब आठ साल पहले उसकी मुलाकात बेनीसिंह पुरवा निवासी अवधेश सिंह (पुत्र रामेंद्र सिंह) से हुई थी। युवक ने शादी का भरोसा दिलाया और गोसाईगंज के कुरियानी इलाके में किराए के कमरे में अपने साथ रखा। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।
गर्भपात कराने का आरोप, फिर शादी से इनकार
युवती का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
परिजनों पर धमकी और मारपीट का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी के परिवार के सदस्य—रोहित सिंह, अनिल सिंह, राहुल सिंह (अनिल सिंह के पुत्र) और विनीता सिंह (अनिल सिंह की पुत्री)—उसे मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं।
पुलिस कार्रवाई
इस मामले में अभय कुमार, थानाध्यक्ष लोनीकटरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अवधेश सिंह के खिलाफ झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही धमकी देने के आरोप में कुल चार लोगों के विरुद्ध भी शिकायत मिली है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर में भाजपा नेता के यहां लूटकांड में खुलासे के लिए लगी 8 टीमें, CCTV में दिखे दो नकाबपोश
13 अक्तूबर 2026
पूर्व भाजपा MP सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरायी, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सिपाही-ड्राइवर गंभीर
13 अक्तूबर 2026
लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ आयी थी
13 अक्तूबर 2026