औरैया: तहसील परिसर में बंदरों का आतंक, नोट उड़ाकर मचाई अफरा-तफरी

रिपोर्टर: अमित शर्मा औरैया। जनपद में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला तहसील परिसर का है, जहां बंदरों ने अचानक नोटों की गड्डी उड़ाकर पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। औरैया: तहसील परिसर में बंदरों का आतंक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर किसी तरह नोटों की गड्डी लेकर आए और अचानक उन्हें तहसील परिसर में इधर-उधर उड़ाने लगे। नोटों को गिरते देख लोग हैरान रह गए और उन्हें समेटने के लिए दौड़ पड़े।औरैया: तहसील परिसर में बंदरों का आतंक
#औरैया-बंदरों का आतंक: तहसील परिसर में बरसाए नोट, 80 हज़ार में से 28 हज़ार लूटे गए#AuraiyaNews #बंदरोंकाआतंक #AuraiyaBreaking #MonkeyNews #UPViral pic.twitter.com/6PQvRb0aii
इस घटना से तहसील परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया। हालांकि बाद में लोगों को समझ आया कि यह कोई शरारत नहीं बल्कि बंदरों की करतूत थी। औरैया: तहसील परिसर में बंदरों का आतंक

गौरतलब है कि औरैया जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों द्वारा लोगों को परेशान करने और सामान छीनने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब तहसील परिसर में इस तरह नोट उड़ाए जाने की घटना प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।औरैया: तहसील परिसर में बंदरों का आतंक
उत्तर प्रदेश से और खबरें

UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें
12 अक्तूबर 2026
अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे
12 अक्तूबर 2026
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
12 अक्तूबर 2026