औरैया: पापा का सपना पूरा करने हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई बनी चर्चा का विषय

रिपोर्ट: अमित शर्मा | स्थान: औरैया (अजीतमल) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दुल्हन की विदाई पारंपरिक कार या घोड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से कराई गई। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पापा का सपना किया साकार
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर निवासी सत्येंद्र राजपूत के पुत्र निवेश राजपूत का विवाह जनपद महोबा के चरखारी निवासी आकांक्षा के साथ 24 फरवरी को पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।बारात पारंपरिक अंदाज में चरखारी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी रस्में पूरी की गईं। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।लेकिन इस शादी की सबसे खास बात रही 25 फरवरी को दुल्हन की विदाई। दूल्हे के पिता सत्येंद्र राजपूत ने अपने स्वर्गीय पिता किशन राजपूत की स्मृति को सम्मान देने और उनका सपना पूरा करने के उद्देश्य से दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से कराने का निर्णय लिया।
सिंह वाहिनी महाविद्यालय में उतरा हेलीकॉप्टर
हेलीकॉप्टर ने महोबा के चरखारी से उड़ान भरी और अजीतमल क्षेत्र स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय के मैदान में लैंड किया।जैसे ही हेलीकॉप्टर की आवाज गूंजी, आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में मैदान की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।हेलीकॉप्टर से उतरते ही नवदंपति का भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
हेलीकॉप्टर विदाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की विदाई कम ही देखने को मिलती है, यही वजह है कि यह शादी पूरे इलाके में ऐतिहासिक और यादगार बन गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होते देखी है।
गांव में बना उत्सव जैसा माहौल
इस खास आयोजन ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। लोग नवदंपति को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।यह शादी अब औरैया जिले में चर्चा का केंद्र बन गई है और इसे लोग “यादगार विदाई” के रूप में याद कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, कीमत 18.70 लाख रुपए
26 फ़रवरी 2026
महोबा: पिता की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा बने निर्वेश ने हेलीकाप्टर से कराई दुल्हन आकांक्षा की विदाई
26 फ़रवरी 2026
महोबा : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल वापस घर जा रहीं महिलाओं को रौंदा
26 फ़रवरी 2026