औरैया : ओवर लोड ड़पर मोरम दुकान पर उतारते समय हुआ हादसा, मार्ग बाधित

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया जिले में बेला-बिधूना मार्ग पर एक ओवरलोड डंपर मोरम उतारते समय पलट गया। इस हादसे में डंपर के पास खड़े दो लोग बाल-बाल बच गए। घटना के कारण मार्ग पर जाम लग गया और एक विद्युत पोल भी टूट गया।

जानकारी के अनुसार, उरई, जालौन निवासी अजय पुत्र जगन्नाथ घाट से मोरम लेकर आया था। वह बेला-बिधूना मार्ग पर एक दुकान के पास मोरम खाली कर रहा था। इसी दौरान डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।

डंपर पलटने से पास में खड़े पंकज शुक्ला और सुशील गुप्ता बाल-बाल बच गए। सुशील गुप्ता अपने घर पर मोरम खाली करवा रहे थे। हादसे के कारण बेला-बिधूना मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। डंपर पलटने से एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को रवाना कियाबेला में फल फूल रहा है अवैध मोरम मंडी का कारोबार। धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ओवरलोड मोरम , गिट्टी डंपर ईट ट्रैक्टर ट्राली
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, मासूम समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल
28 अगस्त 2026
हरदोई में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में मामा-भांजे समेत 3 की मौत
28 अगस्त 2026
घर का आंगन आखिर बना ‘मौत का कुआं ‘, 7 घंटे अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बच पायी ‘यशी’
28 अगस्त 2026