सचेंडी में महाकाल के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत
✍️NNS Desk

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरिएंट रिसोर्ट के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार आर्मी जवान अजय यादव की मौत हो गयी जबकि पत्नी पूजा, बेटा राघव, बेटी सोना और चचेरा भाई संदीप घायल हो गए. ये सभी लोग महाकाल दर्शन कर परिवार के साथ कार से लौट रहे थे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक अजय यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अजय यादव आर्मी में जवान थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन क\की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 7 की मौत, 22 झुलसे; 3 मकान जमींदोज
31 अगस्त 2026
हमीरपुर के राठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी आग: 21 स्कूटी-ई-रिक्शा समेत लाखों का सामान ख़ाक
31 अगस्त 2026
ग्रेटर नोएडा में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, डिवाइडर तोड़कर कार पर गिरा; 4 की मौत
31 अगस्त 2026