लखनऊ में एक और आग: कोल्ड स्टोरेज की लपटें दिखीं 1 किमी दूर तक, घर खाली कराए गए

UP की राजधानी लखनऊ में आग का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अभी कुछ दिन पहले अलीगंज की बिल्डिंग में आग लग गई थी जिसमें जलकर 15 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं अब राजधानी लखनऊ के चिनहट में रविवार सुबह करीब 6 बजे हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर तक इसकी लपटें दिखाई दे रही थीं.दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.फिलहाल किसी के हताहत होने या दूसरी बड़ी घटना की कोई खबर नहीं है.
धू-धू करके जलने लगा कोल्ड स्टोरेज: रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घऱ से निकले, तो उनको कोल्ड स्टोरेज से धुआं निकलता दिखाई दिया. लोगों ने इसकी सूटना पुलिस को दी. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचतीं, तब तक कोल्ड स्टोरेज धू-धू करके जलने लगा. धीरे-धीरे आग की लपटें भयंकर होती गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. तीन घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने की मशक्कत चलती रही. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
खाली कराए गए मकान: आसपास के मकानों को एहतियातन खाली कराया गया है. राहत-बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. ये आग चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में लगी.प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
कोई हताहत नहीं: राहत की बात यह है इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. घटना के वक्त भी कोई भी कोल्ड स्टोरेज में मौजूद नहीं था. कोल्ड स्टोरेज के अंदर सूखा मिर्चा और दाल की बोरियां मौजूद थी जिसकी वजह से आग आसानी से फैल गई. आग किन कारणों से लगी है इसके बारे में प्रारंभिक जानकारी नहीं मिल सकी है. दो से तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया जाएगा. आग बुझाने के बाद आग लगने के कारण का पता लगाया जा सकेगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी में आयेगा 1-2 दिन में मानसून: 10 शहरों में तेज बारिश, फतेहपुर में पेड़ गिरा एक की मौत
28 जून 2026
पति की रिहाई के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट-काट थकी महिला ने आखिर मौत को गले लगाया
27 जून 2026
कानपुर में 33 मुकदमों वाला गैंगस्टर अजय ठाकुर अरेस्ट, चिल्लाया एनकाउंटर के डर से
27 जून 2026